Muzaffarpur News: बच्चों को ओरल कैंसर के लक्षण व बचाव की दी जानकारी
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 24 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मारवाड़ी हाईस्कूल में उप महापौर डॉ. मोनालिसा, भारत विकास परिषद और कैंसर अस्पताल के तत्वावधान में शनिवार को नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसमें स्कूली छात्रों को ओरल कैंसर के लक्षण व बचाव की जानकारी दी गई। इस दौरान आसपास के लोगों की शुगर, ब्लड प्रेशर और हीमोग्लोबिन की जांच करने के साथ चिकित्सा सलाह भी दी गई। जरूरतमंद मरीजों के बीच दवाओं का भी वितरण किया गया।इस दौरान कैंसर अस्पताल के चिकित्सकों ने स्कूल के बच्चों को कैंसर बीमारी की जानकारी देते हुए बचाव के प्रति जागरूक किया। खासकर ओरल कैंसर के लक्षण, बचाव और उपचार की जानकारी दी गई। चिकित्सकों ने बताया कि कैंसर के शुरुआती लक्षणों की पहचान और समय पर जांच कराने से उपचार में मदद मिल सकती है। मौके पर डॉ. नवीन कुमार, डॉ....
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.