मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 6 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। मनियारी के बाजितपुर माधो गांव में बच्चों के विवाद को लेकर दो परिवारों में मारपीट हो गई। इसमें मनीष कुमार (20) घायल हो गया। उसके पेट, जांघ व पीठ में चोट लगी है। पिता मनोज दास ने रघुनाथ दास समेत अन्य पर तलवार-चाकू से हमला करने का आरोप लगाया। इधर, दूसरे पक्ष के रघुनाथ दास ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए पुराना जमीन विवाद बताया। उन्होंने मनीष कुमार समेत अन्य पर उनकी पत्नी से मारपीट करने का आरोप लगाया। मनियारी थानाध्यक्ष श्रीकांत चौरसिया ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...