Muzaffarpur News: बच्चे की कस्टडी को लेकर भिड़े महिला के पूर्व और वर्तमान पति
मुजफ्फरपुर, जुलाई 1 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कचहरी परिसर में बुधवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक महिला के पूर्व पति और वर्तमान पति आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। कचहरी परिसर में मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई और दोनों को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन काफी देर तक हंगामा चलता रहा।महिला के पूर्व पति ने अपने बच्चे को पाने के लिए कोर्ट में मामला दर्ज कराया था। इसी मामले की सुनवाई को लेकर तारीख थी। पूर्व पति का आरोप था कि उसकी पत्नी को प्रेमजाल में फंसाकर उससे तलाक दिलवाया गया। इसी बात को लेकर कचहरी परिसर में दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। बताया गया कि बहस के दौरान महिला का वर्तमान पति भी मौके पर पहुंच गया। दोनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप होने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.