Muzaffarpur News: बचत खातों में ब्याज की रकम डालने में नहीं होगी गड़बड़ी
मुजफ्फरपुर, नवम्बर 25 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। डाक विभाग के बचत खातों में ब्याज की राशि डालने में अब कोई गड़बड़ी नहीं होगी। एक क्लिक पर यह राशि खाताधारक को मिल जाएगी। अनियमितता रोकने को डाक विभाग ने सॉफ्टवेयर में बदलाव किया है। नये प्रावधान के अनुसार संबंधित खातों के ब्याज की राशि की गणना स्वत: हो जाएगी और आकलित ब्याज राशि खातों से जुड़ जाएगी। विभागीय मुख्यालय ने इसको लेकर सभी परिमंडलीय कार्यालयों के जरिए प्रधान डाकघरों को नये सॉफ्टवेयर से काम करने का निर्देश दिया है।
ब्याज गणना के लिए नया सॉफ्टवेयर प्रावधान मुख्यालय ने मुजफ्फरपुर स्थित उत्तरी डाक परिमंडल, बिहार के पीएमजी कार्यालय सहित अन्य सभी परिमंडलों को नये प्रावधानों के अनुसार कार्य करने का निर्देश दिया है। इसमें कहा गया है कि विभागीय सॉफ्टवेयर फिनाकल में अब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.