Muzaffarpur News: बंद घर से 21 लाख की संपत्ति चोरी में प्राथमिकी
मुजफ्फरपुर, अगस्त 31 -- Muzaffarpur News: सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के बेलवर चौधरी टोला गांव में शनिवार की रात बंद घर से लाखों की चोरी मामले में गृहस्वामी बैद्यनाथ चौधरी ने सोमवार को थाना में आवेदन दिया है। इसमें घर के समीप रहनेवाले दो लोगों पर वारदात में शामिल होने की आशंका जताई है। बैद्यनाथ चौधरी ने बताया कि पत्नी का इलाज कराने के लिए 20 अगस्त को पुत्र के पास गुजरात के अंकलेश्वर गए थे। इसी बीच चोरों ने करीब 21 लाख की संपत्ति चोरी कर ली। चोरों ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे को क्षतिग्रस्त कर दिया। बैद्यनाथ चौधरी ने बताया कि बड़े भाई जगदीश चौधरी (85) की सूझबूझ से और सामान चोरी होने से बच गया। थानेदार देवेंद्र कुमार ने बताया कि चोरों का पता लगाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.