मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 14 -- Muzaffarpur News: साहेबगंज, हिसं। थाना क्षेत्र के मुशहरी टोला चौर में बने फोरलेन सड़क निर्माण के बेस कैंप से चोरों ने वहां तैनात गार्ड चंदन कुमार की बाइक मंगलवार रात चोरी कर ली। इसके अलावा जेनरेटर व अन्य सामग्री पर भी चोरों ने हाथ साफ कर दिया। मामले में माधोपुर हजारी के वार्ड-12 निवासी नागेश्वर राय के पुत्र गार्ड चंदन ने बुधवार को थाने में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। उसने पुलिस को बताया कि वह मुशहरी टोला और दुर्गा चौक के बीच चौर में बने फोरलेन निर्माण के बेस कैंप में गार्ड के रूप में तैनात है। रात में वह शौच करने गया। इस बीच चोरों ने उसकी बाइक, जेनरेटर और अन्य सामग्री गायब कर दी। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...