Muzaffarpur News: फूलों से बाबा गरीबनाथ का हुआ महाशृंगार
मुजफ्फरपुर, जुलाई 25 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अषाढ शुक्लपक्ष एकादशी के देवशयनी एकादशी पर शनिवार को बाबा गरीबनाथ का फूलों से महाशृंगार किया गया। मंदिर के पुजारी महंत अभिषेक पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ बाबा गरीबनाथ का षोडशोपचार पूजन के बाद दूध, दही, घी, मध, शक्कर से पंचामृत स्नान करा कर रंग-बिरंगे फूल-माला, अबीर-गुलाल और दीपों से महाशृंगार किया। इसके बाद महाआरती की गयी। मौके पर पुजारी आशुतोष पाठक उर्फ डाबर बाबा, भाजपा नेता प्रभात मालाकार, पंडित निरंजन झा, महाकाल सेवादल अध्यक्ष आकाश चौधरी, प्रकाश चौहान, वार्ड पार्षद केपी पप्पू, सुधीर कुमार, चंदेश्वर झा, शिवम आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.