Muzaffarpur News: फाटक वाले ने सूचना से टला खतरा, किया गया सम्मानित
मुजफ्फरपुर, नवम्बर 4 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। नारायणपुर अनंत स्टेशन के पास ट्रेन के कोच से धुआं निकलते देख तत्काल सूचना देने वाले फाटक वाले दिलीप कुमार को सम्मानित किया गया है। समस्तीपुर मंडल के डीआरएम ने बुधवार को उन्हें सराहना पत्र प्रदान किया। उनकी सतर्कता से संभावित खतरे को समय रहते नियंत्रित करने में मदद मिली। दिलीप कुमार नारायणपुर अनंत स्टेशन के पास फाटक संख्या 94/सी पर कार्यरत हैं। 21 अक्तूबर को ड्यूटी के दौरान उन्होंने एक एक्सप्रेस ट्रेन के कोच से धुआं निकलते देखा। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए उन्होंने बिना देर किए संबंधित अधिकारियों और रेलकर्मियों को इसकी सूचना दी। इसके बाद तत्काल आवश्यक कार्रवाई की गई। डीआरएम ने दिलीप कुमार की तत्परता और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.