Muzaffarpur News: फाइल दबाए रखने पर चार कर्मियों से जवाब-तलब
मुजफ्फरपुर, जुलाई 30 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। गायघाट की बरुआरी पंचायत के तत्कालीन पंचायत सचिव रामश्रेष्ठ पंडित के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की फाइल वर्षों तक लंबित रखने के मामले में जिला पंचायती राज कार्यालय के चार कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। डीएम कुमार गौरव के निर्देश पर अपर जिला पंचायती राज पदाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जांच समिति ने फाइल में हुई देरी के लिए जिम्मेदार कर्मियों की पहचान कर अपनी रिपोर्ट जिला पंचायती राज पदाधिकारी को सौंपी थी।जांच में सामने आया कि वर्ष 2019 से 2024 तक फाइल अलग-अलग स्तर पर लंबित रही। जिन कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है, उनमें तत्कालीन प्रभारी प्रधान लिपिक विपिन कुमार, तत्कालीन प्रभारी लिपिक केशव किशोर, तत्कालीन प्रभारी लिपिक रूद्र कांत शर्मा तथा तत्कालीन प्रभारी संविदा लिपिक दीपें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.