मुजफ्फरपुर, सितम्बर 21 -- Muzaffarpur News: मोतीपुर। कथैया थाने के पगहिया गांव में मवेशी से फसल बर्बाद करने के विरोध पर मो. फिरोज आलम की पिटाई कर दी। धारदार हथियार के हमले से उसका सिर फट गया। परिजनों की मदद से उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। इस संबंध में मो. फिरोज ने गांव के ही मो. मुर्तुजा सहित तीन लोगों के खिलाफ थाना में आवेदन दिया है। पुलिस ने बताया कि छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...