मुजफ्फरपुर, अगस्त 11 -- Muzaffarpur News: मुशहरी। थाना क्षेत्र के रजवाड़ा भगवान गांव में मंगलवार की शाम फसल चराने के विवाद में उपमुखिया पिंकी देवी के पति गणेश सहनी पर चाकू से हमला कर दिया। उपमुखिया ने बताया कि बकरी से फसल चराने के विवाद में नंदलाल सहनी और उसके परिजन गाली देने लगे। विरोध करने पर नंदलाल सहनी और उसके पुत्र शैलेश कुमार ने चाकू से पति गणेश सहनी पर हमला कर दिया। पति का मुशहरी पीएचसी में इलाज कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...