Muzaffarpur News: फसल चराने के विरोध पर हसिया से किया हमला
मुजफ्फरपुर, अगस्त 29 -- Muzaffarpur News: बोचहां। देवगन पंचायत के घरभारा गांव के वार्ड-5 में शुक्रवार की शाम खेत में फसल चराने के विरोध पर युवक पर हसिया से हमला कर दिया। परिजनों की मदद से घायल अमीर लाल सहनी को सीएचसी से एसकेएमसीएच रेफर किया गया है। इस संबंध में पीड़ित ने शनिवार को बोचहां थाना में आवेदन देकर छह नामजद सहित तीन अज्ञात को आरोपित किया है। बताया कि शुक्रवार शाम कुछ लोग उसके खेत में बकरी से फसल चरा रहा था। विरोध करने पर आरोपितों ने हसिया से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आई पत्नी और पुत्री के साथ भी मारपीट की गई। थानेदार यशवंत कुमार मिश्रा ने बताया कि छानबीन की जाएगी। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: फसल काटने के विवाद में किसान पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.