मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 11 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। बारिश के बाद खेतों में जलजमाव से फसलों को हुए नुकसान पर बोचहां विधायक बेबी कुमारी ने चिंता जताई है। उन्होंने रविवार को डीएम को पत्र लिखकर प्रभावित क्षेत्रों में फसल क्षति का तत्काल सर्वे कराने और किसानों को नियमानुसार मुआवजा देने की मांग की। विधायक ने कहा कि खेतों में लंबे समय तक पानी जमा रहने से किसानों की मेहनत और पूंजी पर संकट है। उन्होंने प्रभावित गांवों में कृषि विभाग की टीम भेजकर नुकसान का आकलन कराने, पात्र किसानों को राहत देने और जलजमाव वाले खेतों से पानी निकालने की व्यवस्था करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...