मुजफ्फरपुर, अगस्त 20 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। फर्जी ज्यूडिशियल स्टांप जब्ती मामले में गुरुवार को बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामकृष्ण ठाकुर उर्फ रामबाबू ठाकुर व अन्य पदाधिकारी एसडीओ पूर्वी आनंद उत्सव से मिले। इसमें एसोसिएशन के महासचिव सचिदानंद सिंह व कोषाध्यक्ष सुधीर कुमार ओझा भी शामिल थे। अध्यक्ष ने बताया कि जब्त फर्जी स्टांप बेचने वाले के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने को लेकर विचार-विमर्श हुआ। बार एसोसिएशन की ओर से यह फर्जी स्टांप जब्त कर बुधवार को उन्हें सौंपा गया था। इस क्रम में इसे बिक्री करने वाले दुकानदारों का नाम उन्हें बताया गया था। विचार-विमर्श के बाद इस मामले में एफआईआर दर्ज करने की सहमति बन गई है। यह भी पढ़ें- फर्जी ज्यूडिशियल स्टांप को लेकर कचहरी परिसर में छापेमारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के निर्देश पर गुरुवार स...