Muzaffarpur News: फर्जी तरीके से हाजिरी बनाने में शिक्षिका पर होगी कार्रवाई
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 7 -- Muzaffarpur News: गायघाट, एक संवाददाता। लदौर पंचायत स्थित मध्य विद्यालय गोढ़िहारी की शिक्षिका को ई-शिक्षाकोष पर फर्जी तरीके से हाजिरी बनाना महंगा पड़ा है। बीडीओ के निरीक्षण में शिक्षिका पल्लवी प्रिया विद्यालय से गायब मिलीं। पंजी पर उपस्थिति दर्ज नहीं थी, लेकिन ई-शिक्षाकोष पर हाजिरी बनी हुई थी। बीडीओ आलोक कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को सूचना मिली कि शिक्षिका विद्यालय नहीं पहुंची हैं। उनके किसी सहयोगी ने फर्जी तरीके से फोटो का इस्तेमाल कर ई-शिक्षाकोष पर हाजिरी बना दी है। बीडीओ के पूछताछ में एचएम भी सही से जवाब नहीं दे पाए। बीडीओ ने शिक्षिका व एचएम पर कार्रवाई करने की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.