मुजफ्फरपुर, जुलाई 28 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर प्रमुख संवाददाता। सीतामढ़ी में एक फर्जी डीएसपी ने भाड़े की गाड़ी पर पुलिस का बोर्ड लगाकर जमकर उत्पात मचाया। उसने रास्ते में एक ट्रैफिक सिपाही को भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर उठा लिया। मुजफ्फरपुर लाकर उससे 10 हजार रुपये की उगाही की। वारदात के बाद फर्जी डीएसपी फरार हो गया। सीसीटीवी में दिखी गाड़ी के नंबर के आधार पर रविवार देर रात सीतामढ़ी पुलिस अहियापुर थाने पहुंची। अहियापुर थाने के मुरादपुर दुल्लाह से गाड़ी के चालक को हिरासत में लिया। जीरोमाइल के गाड़ी मालिक को भी साथ ले जाया गया है.

पुलिस के अनुसार घटना पुलिस के अनुसार, फर्जी डीएसपी ने अहियापुर के जीरोमाइल चौक से दो दिन पहले 2500 रुपये में स्कॉर्पियो भाड़े पर ली थी। उसने गाड़ी पर डीएसपी का बोर्ड लगाया और सीतामढ़ी की तरफ निकल गया। रास्ते मे...