Muzaffarpur News: फर्जी आईडी बनाकर युवती की अश्लील फोटो भेजने का आरोप
मुजफ्फरपुर, अगस्त 16 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र की एक युवती ने सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर अश्लील फोटो भेजने, ब्लैकमेल व धमकी देने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उसने ब्रह्मपुरा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें मोबाइल नंबर के आधार पर उसने हिमांशु सिंह को आरोपित बनाया है।एफआईआर में युवती ने कहा है कि पिछले पांच अप्रैल को इंस्टाग्राम पर उसके चेहरे का उपयोग कर फर्जी आईडी बनाई गई। इस आईडी के माध्यम से उसकी अश्लील तस्वीर भेज कर उसे वायरल करने की धमकी दी गई। 28 अप्रैल व 30 मई को भी उसे अभद्र संदेश भेजा गया। आरोपित उसे अश्लील व आपत्तिजनक संदेश भेज कर उसे ब्लैकमेल करने के साथ धमकी दे रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.