मुजफ्फरपुर, जुलाई 14 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। श्रावणी मेले की तैयारी को लेकर डीएम कुमार गौरव ने सोमवार को समाहरणालय सभागार में सभी संबंधित विभागों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की। इसमें उन्होंने मेले के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।

सुविधाओं की योजना डीएम ने कहा कि फकुली मोड़ से बाबा गरीबनाथ मंदिर तक के पूरे कांवरिया मार्ग को श्रद्धालु फ्रेंडली बनाया जाएगा। मार्ग में जगह-जगह स्वच्छ पेयजल के स्टॉल, अस्थायी शौचालय, विश्राम स्थल और प्राथमिक उपचार केंद्र स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने रात्रि में आवागमन को सुगम बनाने के लिए मार्ग पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश दिए गए। साथ ही नियमित साफ-सफाई और कचरा निष्...