मुजफ्फरपुर, अगस्त 21 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। फकुली में चार करोड़ की लागत से बाबा गरीबनाथ धाम स्वागत द्वारा बनाया जाएगा। सात मीटर ऊंचा और 50 मीटर चौड़ा यह स्वागत द्वार (तोरण द्वार) बाबा गरीबनाथ कॉरिडोर का अहम हिस्सा होगा, जो कुढ़नी प्रखंड के फकुली में एनएच 22 पर पर्यटन विभाग द्वारा बनाया जाएगा। इसकी जानकारी गुरुवार को सूबे के पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने दी। मंत्री गुरुवार को डीएम कुमार गौरव और एनएचएआई के मुजफ्पुरपुर परियोजना निदेशक आशुतोष कुमार सिन्हा के अलावा जिला प्रशासन और एनएचएआई के अन्य अधिकारियों के साथ प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे थे। स्थल निरीक्षण के दौरान उन्होंने डीएम और एनएचएआई के पीडी से प्रस्तावित निर्माण स्थल की भूमि के स्वामित्व के बारे में जानकारी ली। इसके अलावा वहां विकसित की जा...