मुजफ्फरपुर, अगस्त 3 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। तुर्की थाना क्षेत्र के बड़ा सुमेरा गांव में रास्ते में कट्टा का भय दिखाकर मारपीट करने के आरोप में राजकिशोर राम पर झूठा एफआईआर दर्ज कराने वाले शिवनारायण राम पर ही आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा चलेगा। जिला दंडाधिकारी ने उसके विरुद्ध मुकदमा चलाने की स्वीकृति दे दी है। मामले की जांच के बाद तुर्की थाना के दारोगा राधेश्याम सिंह ने शिवनारायण राम के विरुद्ध 17 मई को एफआईआर दर्ज कराई थी। दरअसल सड़क बंद करने के विरोध को लेकर फंसाने के उद्देश्य से राजकिशोर राम के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई थी। शिवनारायण राम ने आरोप लगाया था कि 15 अप्रैल की रात लगभग नौ बजे वह घर आ रहा था। धरमपुर व सुमेरा पुल के बीच मो. ऐनुल व राजकिशोर राम ने कट्टा का भय दिखाकर उसके साथ मारपीट की। शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे ...