मुजफ्फरपुर, नवम्बर 10 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू के पूर्व भूगोल विभागाध्यक्ष प्रो. रामप्रवेश यादव एसोसिएशन ऑफ जियोग्राफर्स, बिहार एवं झारखंड के अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। दरभंगा में हुए अधिवेशन के दौरान उन्हें अध्यक्ष चुना गया। प्रो. रामप्रवेश यादव ने बताया कि बीआरएबीयू के वह पहले भूगोल के प्राध्यापक हैं, जो एसोसिएशन ऑफ जियोग्राफर्स, बिहार एवं झारखंड के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए हैं। इस अधिवेशन में कृषि-जलवायवीय परिवर्तनशीलता एवं सतत विकास : विकसित भारत @ 2047 के संदर्भ में व्याख्यान का आयोजन किया गया था। अधिवेशन में कई शोधकर्ताओं ने इस विषय पर शोध पत्र पेश किये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...