मुजफ्फरपुर, जुलाई 1 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एमडीडीएम कॉलेज में बुधवार को शिक्षक संघ की आमसभा हुई। इसमें संघ की नई इकाई का गठन किया गया। नई इकाई में राजनीति विज्ञान की प्रो. कुमारी सरोज अध्यक्ष मनोनीत हुईं। उपाध्यक्ष सुनीता कुमारी, डॉ. प्रियम फ्रांसिस, सचिव डॉ. रिंकू कुमारी, सह सचिव डॉ. श्वेता यादव, डॉ. संगीता कुमारी, कोषाध्यक्ष डॉ. सुरबाला वर्मा, इकाई सचिव डॉ. सरिता पॉल और विवि प्रतिनिधि के तौर पर डॉ. राम दुलार सहनी चुने गये हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...