Muzaffarpur News: प्रेम विवाह करने पर विवाहिता को प्रताड़ित कर मांगे 50 लाख
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 4 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। नगर थाने के पुरानी बाजार सोनारपट्टी में प्रेम विवाह करने से नाराज ससुराल वाले विवाहिता को प्रताड़ित कर 50 लाख रुपये दहेज मांग रहे हैं। विवाहिता शालिनी कुमारी ने शुक्रवार को ससुर बाबूलाल प्रसाद और भैंसुर सुजीत कुमार के खिलाफ नगर थाने में एफआईआर कराई है। पीड़िता ने बताया कि उसने सुमित कुमार के साथ प्रेम विवाह किया था। इसके बाद से ही ससुर व भैंसुर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर मायके से 50 लाख रुपये दहेज लाने का दबाव बनाने लगे। पीड़िता के पिता का निधन हो चुका है। मां की आर्थिक स्थिति इतनी बड़ी रकम देने की नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.