मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 24 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। प्रेमी से धोखा खाई पीड़ित युवती को दारोगा की अश्लीलता का शिकार होना पड़ा। उसका केस देखने वाला दारोगा उसे रातों में कॉल परेशान करता था। युवती ने दारोगा की हरकत की शिकायत एसएसपी से की थी। एसडीपीओ नगर-2 से मामले की जांच कराने के बाद एसएसपी ने आरोपित अहियापुर थाना के दारोगा ललन कुमार को शनिवार की सुबह सस्पेंड कर दिया। उसके खिलाफ विभागीय प्रोसीडिंग चलाने का भी एसएसपी ने आदेश दिया है।बताया गया कि युवती ने अहियापुर इलाके के प्रेमी नीरज नवाब पर उसे धोखा देने, अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करते हुए आठ लाख रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए थाने में केस दर्ज कराया था। यह भी पढ़ें- मैं वीडियो कॉल करता हूं तुम कमरे में जाओ, महिला से अश्लील डिमांड करने वाला चौकी प्रभा...