Muzaffarpur News: प्रेमी-प्रेमिका की पेड़ में बांधकर पिटाई का वीडियो वायरल
मुजफ्फरपुर, अगस्त 6 -- Muzaffarpur News: सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी और प्रेमिका की पेड़ में बांधकर पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की सच्चाई की हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो तीन दिन पहले का बताया जा रहा है। इस दौरान ग्रामीणों ने दोनों की जबरन शादी करा दी। महिला शादीशुदा है। उसका गांव के ही युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। ससुराल में विवाद होने पर महिला मायके में रहने लगी। इस बीच ग्रामीणों ने दोनों को संदिग्ध हालत में पकड़ लिया। इसके बाद दोनों की पेड़ में बांधकर पिटाई कर दी। पंचायत के फैसले के बाद दोनों की शादी करा दी, जिसका किसी ने वीडियो और फोटो बनाकर वायरल कर दिया है। मुखिया प्रतिनिधि जवाहर प्रसाद ने बताया कि मामला सोमवार की रात का है। सकरा पुलिस ने बताया कि छानबीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.