मुजफ्फरपुर, अगस्त 14 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता श्री राघव प्रसाद सिंह महाविद्यालय, जैतपुर की प्राचार्य प्रो. अमिता शर्मा के कॉलेज में सफलतापूर्वक एक वर्ष पूर्ण होने पर शुक्रवार को शिक्षक प्रकोष्ठ में अभिनंदन समारोह हुआ। इसका आयोजन कॉलेज परिवार की ओर से किया गया। इसका संचालन हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. विनोद आजाद ने किया। मौके पर उपस्थित कॉलेज परिवार के सदस्यों ने प्राचार्य के कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मौके पर डॉ. अर्चना प्रियदर्शिनी, परीक्षा नियंत्रक डॉ. दीपक कुमार, डॉ. रूपम कुमारी, डॉ. महेन्द्र प्रसाद महतो आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...