मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 8 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। पिछले वर्ष विवि सेवा आयोग से प्राचार्य बने शिक्षकों ने गुरुवार को आरडीएस कॉलेज में बैठक की। बैठक में मुजफ्फरपुर और वैशाली जिले के कॉलेजों के प्राचार्यों ने हिस्सा लिया। बैठक में प्राचार्यों का भत्ता बढ़ाने पर चर्चा की गई। प्राचार्यों ने एक संगठन बनाने का भी प्रस्ताव तैयार किया। प्राचार्यों ने कहा कि संगठन रहेगा तो उच्च अधिकारियों के सामने अपनी बात पहुंचाने में सहूलियत होगी। यह भी पढ़ें- Begusarai News: जीडी कॉलेज के प्राध्यापकों ने विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 का किया विरोध

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...