मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 11 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। प्रशिक्षण की तिथि से वेतनमान का लाभ देने को साक्ष्य के साथ आवेदन मांगा गया है। सोमवार चार बजे तक बीईओ शिक्षा कार्यालय में ऐसे शिक्षक आवेदन जमा करेंगे।कोर्ट और विभाग के आदेश के बाद तीन सत्र के डीएलएड पास शिक्षकों को प्रशिक्षण की तिथि से इसका लाभ मिलना है। जो पहली बार में ही प्रशिक्षण की परीक्षा पास किए और टीईटी उतीर्ण हैं, उन्हें यह लाभ मिलना है। 2015 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए यह आदेश मिला है। सत्र 2014-16, 2015-17 और 2016-18 के शिक्षकों को लाभ मिलेगा। इसके लिए विभाग की ओर से फॉर्मेट जारी किया गया है। इसमें डीएलएड सेवाकालीन प्रशिक्षण के सत्र, प्रशिक्षण के बाद मूल विद्यालय में योगदान का साक्ष्य समेत अन्य चीजें देनी है। टीईटी उतीर्ण हैं या नहीं, इसका भी साक्ष्य ...