मुजफ्फरपुर, अगस्त 23 -- Muzaffarpur News: सकरा। सुजावलपुर में शनिवार को प्रधान शिक्षक सेमिनार सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि शिक्षा उपनिदेशक अब्दुल सलाम अंसारी थे। प्रधान शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। प्रधान शिक्षकों ने शिक्षा उपनिदेशक को वेतन विसंगति, स्थानांतरण नीति, एवं मध्य विद्यालयों में पदस्थापना को लेकर मांगपत्र सौंपा। समारोह में बीडीओ रंजीत कुमार वर्मा, प्रखंड प्रमुख नूर आलम, सकरा नगर पंचायत के चेयरमैन मो. हैदर अली, उप मुख्य पार्षद रणवीर कुमार, उपप्रमुख मदन सिंह, प्रधान शिक्षक राणा बख्तियार, मनोज कुमार, कोमल सिंह, प्रियंका कुमारी, हरिनारायण पंडित आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...