Muzaffarpur News: प्रधान डाकघर का आधार सेवा केंद्र हुआ चालू
मुजफ्फरपुर, अगस्त 22 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। प्रधान डाकघर स्थित आधार सेवा केंद्र फिर शुरू हो गया है। डाक विभाग के प्रमंडलीय अधिकारियों की पहल के बाद भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकार (यूआईडीएआई) ने केंद्र को चालू करने के लिए नया लॉगइन आईडी और पासवर्ड जारी किया है। इसके साथ ही इस सेवा केंद्र पर पूर्व की तरह नया आधार कार्ड बनाने के अलावा अन्य सुविधाएं बहाल कर दी गई हैं।इसकी जानकारी मुजफ्फरपुर डाक प्रमंडल के प्रभारी डाक अधीक्षक सह रेल डाक सेवा अधीक्षक आशुतोष आदित्य ने दी। बताया कि बीते 10 जुलाई को जिले के सात डाकघरों में आधार सेवा केंद्रों को स्थायी तौर पर बंद कर दिया गया था। यूआईडीएआई ने तकनीकी कारणों का हवाला देते हुए लॉगइन आईडी को निरस्त कर दिया था। लोगों की परेशानी को देखते हुए विभाग के स्तर से इन केंद्रों को फिर से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.