मुजफ्फरपुर, नवम्बर 3 -- Muzaffarpur News: गायघाट, एक संवाददाता। बाघाखाल पंचायत के पूर्व मुखिया चंद्रकिशोर सिंह ने उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय दहिला की प्रधानाध्यापिका पर मनमानी व अनियमितता का आरोप लगाया है। इसको लेकर उन्होंने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने विद्यालय प्रबंधन समिति के गठन में अनियमितता की शिकायत की है।उन्होंने इसकी जांच कर समिति को भंग करने व बीईओ के निगरानी में नई समिति के गठन की मांग की है। आवेदन में बताया है कि समिति में वास्तविक भू-दाता की जगह प्रवासी व्यक्ति जिन्होंने कमेटी में रहने से मनाकर दिया उन्हें सदस्य बनाया गया है। साथ ही अनियमितता से संबंधित आठ बिन्दुओं पर ध्यान आकृष्ट कराते हुए मनमानी एवं लापरवाही का आरोप लगाए हैं। वहीं, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कंचन प्रभा कुमारी ने उक्त...