Muzaffarpur News: प्रगतिशील सीनियर सिटीजंस की कार्यकारिणी की गठन छह सितम्बर को
मुजफ्फरपुर, अगस्त 18 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। रेडक्रॉस भवन सभागार में प्रगतिशील सीनियर सिटीजंस की बैठक मंगलवार को अध्यक्ष उदय शंकर प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हुई। अध्यक्ष ने कहा कि महासचिव के द्वारा सहयोगात्मक प्रयास नहीं किया गया, जिसके कारण कार्यकारिणी का गठन नहीं हो पाया। फलस्वरूप सदस्यों की सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन छह सितम्बर को रेडक्रॉस सभागार किया जाएगा। इसके लिए विशुनदेव प्रसाद सिंह को संयोजक बनाया गया है। बैठक में विशुनदेव प्रसाद सिंह, महिन्द्र प्रसाद शर्मा, विजेन्द्र प्रसाद सिंह, रघुनन्दन प्रसाद सिंह, हरिराम मिश्रा, सुखरेन्द्र कुमार ठाकुर, दिलीप कुमार वर्मा उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.