मुजफ्फरपुर, अगस्त 19 -- Muzaffarpur News: बंदरा। प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन के निर्माण कार्य का बुधवार को विधायक कोमल सिंह ने शिलान्यास किया। विधायक ने कहा कि 15 महीने में नया भवन तैयार हो जाएगा। सभी विभाग एक ही परिसर में संचालित होने से लोगों को परेशानी नहीं होगी। नए भवन में राजस्व, प्रमाणपत्र, भूमि संबंधी कार्य, सामाजिक सुरक्षा योजनाएं, विकास योजनाएं समेत अन्य प्रशासनिक कार्यों का निबटारा एक ही जगह होगा। इस मौके पर जिला पार्षद फणीश कुमार चुन्नू, रामानंद ओझा उर्फ मुकेश ओझा, बीडीओ गुंजा कुमारी, सीओ अदिति राय, जदयू प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुशवाहा, बंदरा के मुखिया प्रतिनिधि राकेश कुमार चंदन, तेपरी के मुखिया हरिश्चंद्र राम, मुन्नी बैंगरी के मुखिया दीपक कुमार, पिरापुर के मुखिया गुड्डू कुमार, भाजपा नेता बैद्यनाथ पाठक, राजकिशोर चौधरी, ललन त्रिवेदी...