Muzaffarpur News: पौने तीन किलो गांजा व कारतूस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 14 -- Muzaffarpur News: पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्यासपुर गांव में मंगलवार की देर रात पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान एक झोपड़ी से करीब पौने तीन किलो गांजा व दो कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से दो तस्कर को भी गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर बुधवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।थानेदार प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि सूचना मिली कि ग्यासपुर गांव निवासी कमलदेव सहनी और महेश सहनी गांजा खरीद-बिक्री का धंधा करते हैं। सूचना के आलोक में की गई छापेमारी में कमलेश के दरवाजे पर बनी झोपड़ी से दो किलो 720 ग्राम गांजा और दो कारतूस बरामद हुआ। इसके बाद मौके से कमलदेव और महेश को गिरफ्तार किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.