मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 24 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। विश्व पोलियो दिवस पर शनिवार को रोटरी के पांचों क्लबों ने शहर में संयुक्त रूप से जागरूकता रैली निकाली। रैली रोटरी चौराहा से शुरू होकर भारत माता नमन स्थल तक गई। इस दौरान रोटेरियंस ने 'एंड पोलियो नाउ' का संदेश देते हुए बच्चों के नियमित टीकाकरण और पोलियो मुक्त विश्व के लिए जनभागीदारी की अपील की। रैली में रोटरी क्लब ऑफ मुजफ्फरपुर, आम्रपाली, अंजुमन, युगल और लिच्छवी के सदस्यों ने भाग लिया। रोटेरियंस ने कहा कि भारत को पोलियो मुक्त बनाने की उपलब्धि बरकरार रखने के लिए नियमित टीकाकरण, जागरूकता और वैज्ञानिक तथ्यों पर भरोसा जरूरी है। मौके पर नवीन कुमार, एजी राजवर्धन, रूपा सिन्हा, निसर्ग शंकर, शबनम कुमारी, विनिता कुमारी, वंदना कुमारी, सुधांशु, मेनका गुप्ता, आलोक कुमार, बीएल ...