मुजफ्फरपुर, अगस्त 25 -- Muzaffarpur News: सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड के पोखरैरा में बाबा गणिनाथ गोविंद महाराज के 28वें वार्षिक पूजनोत्सव को लेकर मंगलवार को मंदिर परिसर में सरपंच जगदीश साह की अध्यक्षता में बैठक हुई। पूजा समिति के संचालक विजय कुमार साह ने बताया कि चार सितंबर की रात बाबा का नेवतन और पांच सितंबर को पूजा के साथ विशाल भंडारा आयोजित होगा।बताया कि महोत्सव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गर्मी को देखते हुए मंदिर के गर्भगृह में पंखा, एसी, कूलर समेत अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। सीतामढ़ी, दरभंगा, बेतिया, मोतिहारी, रक्सौल, समस्तीपुर, वैशाली और मुजफ्फरपुर सहित विभिन्न जिलों से श्रद्धालु पूजा में शामिल होने पहुंचेंगे। भक्तों के ठहरने और भोजन की भी व्यवस्था की गई है। मेले में करीब 100 स्वयंसेवी तैनात किए जाएंगे। मौके...