मुजफ्फरपुर, जुलाई 4 -- Muzaffarpur News: सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जैतपुर थाना क्षेत्र के पोखरैरा टोल के समीप एनएच-722 पर शुक्रवार शाम शराब लोड ट्रक पलट गया। इस दौरान आसपास के ग्रामीण शराब का कार्टन लूट लिए। जैतपुर पुलिस के पहुंचने पर ग्रामीण भाग गए। बताया जाता है कि चालक एक ढाबा के पास ट्रक खड़ा कर रहा था। इसी दौरान ओवरलोड होने के कारण ट्रक सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। चालक और खलासी मौके से फरार हो गया। जैतपुर थानेदार रजनीकांत पटेल ने बताया कि ट्रक पर पंजाब की नंबर प्लेट लगी है। ट्रक को जब्त कर लिया गया। घटनास्थल पर पुलिस की तैनाती कर दी गई है। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: काको में ट्रक से 822.96 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार ट्रक से शराब अनलोड किया जा रहा है। शराब की खेप कहां से मंगाई गई थी और कहां डिलेवरी देनी थी, इन ...