मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 4 -- Muzaffarpur News: साहेबगंज। थाना क्षेत्र की माधोपुर हजारी पंचायत के वार्ड छह में रविवार को पॉलीथिन शीट मांगने पर वार्ड सदस्य के पुत्र ने 40 वर्षीया सुमन देवी की पिटाई कर दी। जख्मी महिला को सीएचसी में भर्ती कराया गया। इस संबंध में सुमन देवी ने थाना में शिकायत की है। बताया कि वार्ड सदस्य के पुत्र वासदेव राय से बहन रिपु देवी के लिए पॉलीथिन शीट मांगी। इसी बात पर पिटाई कर दी। उधर, वासदेव राय ने आरोप को निराधार बताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...