मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 31 -- Muzaffarpur News: मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। सिवाईपट्टी थाना के चतुरसी गांव में करंट लगने से शनिवार को छात्र अंकित कुमार (21) की मौत हो गई। वह आंध्र प्रदेश में रहकर पॉलिटेक्निक की पढ़ाई कर रहा था। दो दिन पहले घर आया था। मुखिया दिवाकर कुमार ने बताया कि पेशाब करने के दौरान नंगे तार के संपर्क में आने से उसे करंट लगा। पिता नवल किशोर साह और मां मंजू देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। दो भइयों में अंकित छोटा था। बड़ा भाई अमरजीत कुमार घटना से स्तब्ध है। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। थानाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार राय ने बताया कि उनको घटना की जानकारी नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...