मुजफ्फरपुर, नवम्बर 6 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददता। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में शुक्रवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि के सहयोग से नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना था।संस्थान के प्राचार्य डॉ. चंद्रशेखर सिंह एवं उपस्थित अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मौके पर ईश्वरीय विवि की ओर से बीके मीना बहन एवं बीके सिमरन बहन, कॉलेज के डीन (एकेडमिक) प्रो. सुबोध कुमार मेहता, प्रो. अरुण प्रसाद सिंह, मोहम्मद सिराज, प्रो. श्वेता, प्रो. संतोष कुमार प्रसाद आदि उपस्थित थे। इस दौरान नशे के दुष्प्रभावों, इसके सामाजिक एवं पारिवारिक परिणामों तथा नशामुक्त जीवनशैली के महत्व पर वि...