मुजफ्फरपुर, अगस्त 25 -- Muzaffarpur News: ​मुजफ्फरपुर, हिप्र। पैसे के लेनदेन को लेकर अतरदह में दर्जनभर हमलावरों ने एक घर में घुसकर परिजनों के साथ मारपीट की। घटना के बाद सड़क पर दोनों पक्षों के बीच हुई झड़प का वीडियो भी सामने आया है। घटना 23 अगस्त की रात आठ बजे की है। ​मामले को लेकर मंगलवार को पीड़िता आशा देवी ने स्थानीय थाने में नामजद व अज्ञात आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। इसमें बताया है कि पांच नामजद आरोपित व उनके साथ अन्य 5-6 अज्ञात लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर और लोहे की रॉड लेकर अचानक उनके घर में घुस आए। आरोपियों ने प्रवेश करते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और उनके छोटे बेटे सावन कुमार को पीटते हुए जबरन घसीटकर बाहर ले जाने का प्रयास किया। यह भी पढ़ें- VIDEO: घर में घुसकर मारपीट,जमकर चले लाठी डंडे; मुजफ्फरपुर में सड़क पर संग्राम का वी...