मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 12 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के भिखनपुरा स्थित एक होटल से यूपी की एक चिटफंड कंपनी के संचालक संतोष कुमार और उसके साथी रतन कुमार झा के अपहरण का मामला सामने आया है। घटना रविवार दोपहर की है। 10 से 12 अज्ञात लोग होटल में ठहरे दोनों को उठाकर ले गए। संतोष कुमार यादव व रतन झा यूपी के वाराणसी के निवासी हैं। दोनों चिटफंड कंपनी से जुड़े हैं, जो पैसा दोगुना करने का झांसा देकर सैकड़ों लोगों की राशि गबन करने के आरोपित हैं। मुजफ्फरपुर में भी कंपनी की शाखा खोलकर ठगी की गई है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थानीय लोगों की मदद से एक अपहर्ता को पकड़ लिया है। पकड़े गए व्यक्ति का नाम देवेंद्र सिंह यादव बताया जा रहा है। सदर थानाध्यक्ष ने बताया कि उससे पूछताछ में पूरा मामला सामने आया ह...