मुजफ्फरपुर, जुलाई 25 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले में विभिन्न पैक्स विगत कई सालों से खरीदे गए धान को मिलों तक पहुंचाने में कोताही करते रहे हैं। इसका पता इसी बात से चलता है कि गत चार खरीफ सीजन में खरीदे गए धान में से अब तक 2341 मीट्रिक टन मिलों तक नहीं पहुंचा है। इनकी अनुमानित कीमत न्यूनतम समर्थन मूल्य के अनुसार करीब 50 लाख रुपये आंकी गई है। लेकिन, चार साल बीतने के बाद भी अधिकारियों की मंशा इसे रिकवर करने की नहीं दिख रही है। वे अभी भी इन पैक्सों को नोटिस भेजने की बात कह रहे हैं। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: पैक्सों को मिलों तक जल्द धान पहुंचाने का निर्देशधान की अनुपलब्धता जिला सहकारिता विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, खरीफ सीजन 2021-22 से 2024-25 के बीच खरीदे गए धान में से 2341.7 एमटी धान मिलों तक नहीं पहुंचाए जा...