Muzaffarpur News: पेड़ की डाल काटने में बुजुर्ग को लगा करंट, मौत
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 25 -- Muzaffarpur News: मुशहरी। थाना क्षेत्र के रमई नगर, आथर गांव में रविवार को पेड़ की डाल काटने के दौरान करंट लगने से बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक 72 वर्षीय अंबिका पासवान थे। वे घर के पीछे पेड़ पर चढ़कर डाल काट रहे थे। ग्रामीणों ने बताया कि बुजुर्ग के पेड़ पर चढ़ने के दौरान डाल झुककर बगल से गुजर रहे हाइटेंशन तार में सट गया। इस बीच अंबिका पासवान को करंट लग गया और मौके पर ही मौत हो गई। थानेदार सुबोध कुमार मेहता ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.