मुजफ्फरपुर, सितम्बर 18 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। भगवानपुर के यादव नगर निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक वैद्यनाथ राय साइबर ठगी का शिकार हो गए। ठगों ने रिटायरमेंट पेंशन कार्ड बनाने के नाम पर उनके मोबाइल पर एक एपीके फाइल भेजी। फाइल डाउनलोड करने के बाद उनके बैंक खाते से 46 हजार रुपये की निकासी कर ली गई। इस संबंध में पीड़ित ने शुक्रवार को सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित ने पुलिस को बताया है कि उनका पेंशन खाता भारतीय स्टेट बैंक की रेडक्रॉस शाखा में है। पेंशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया पूरी करने के नाम पर साइबर ठगों ने उनसे संपर्क किया। बातचीत के दौरान ठगों ने उनके मोबाइल पर एक एपीके फाइल भेजी और उसे डाउनलोड करने को कहा। उनके अनुसार, फाइल डाउनलोड करने के कुछ ही देर बाद बैंक खाते से रुपये कटने का पता चला। खाते से 46 हजार रुपये की नि...