मुजफ्फरपुर, अगस्त 19 -- Muzaffarpur News: मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर गांव में बुधवार को पूर्व रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसमें चार महिला समेत आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों में दारोगा पासवान, उसकी पत्नी दुर्गा देवी (38), पुत्री सुषमा कुमारी (12), राजनन्दन पासवान की बेटी मेहलू कुमारी (12), राजनंदनी कुमारी(18), पुत्र राकेश कुमार, राकेश कुमार (41) शामिल हैं। उनका इलाज सीएचसी में चल रहा है। इसमें दुर्गा देवी, मेहलू और राजनंदनी की हालत गंभीर है। उनको एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है। यह भी पढ़ें- Siwan News नागौली में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पुलिस छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान...