मुजफ्फरपुर, जुलाई 15 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। पूर्व मेयर सुरेश कुमार ने कूड़ा उठाव में लगी जर्जर कचरा गाड़ियों (टीपर) पर सवाल उठाए हैं। कहा कि निगम बोर्ड और सशक्त स्थायी समिति की बैठक में खराब वाहनों की मरम्मत के लिए टेंडर निकालने के प्रस्ताव को पास हो चुका है। इसके बावजूद निगम की लापरवाही और उदासीनता से गाड़ियों की मरम्मत का काम नहीं हो पा रहा है। इससे सफाई कार्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने तत्काल खराब गाड़ियों की मरम्मत के साथ नियमित घर-घर से कचरा उठाव सुनिश्चित करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...