मुजफ्फरपुर, जुलाई 27 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। राजद के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अर्जुन राय ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। पूर्व मंत्री ने कहा कि वे सोमवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। उनके इस फैसले को आगामी चुनावों से भी जोड़कर देखा जा रहा है। वे औराई से विधायक और सीतामढ़ी से सांसद रह चुके हैं। जदयू सरकार में मंत्री भी रहे हैं। यह भी पढ़ें- लालू, तेजस्वी को झटका, पूर्व सांसद अर्जुन राय ने आरजेडी से इस्तीफा दिया; बीजेपी में जाएंगेइस्तीफे के बाद की प्रतिक्रिया इस्तीफे के बाद उन्होंने कहा कि राजद में उनका किसी से कोई विवाद नहीं है। यह फैसला उन्होंने स्वेच्छा से लिया है। उनके राजद छोड़ने पर जिला अध्यक्ष रमेश गुप्ता ने किसी तरह की प्रतिक्रिया देने से परह...