Muzaffarpur News: पूर्व प्राचार्य व प्रबंध अध्यक्ष पर हमला करने का आरोप
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 1 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। पताही स्थित एलपी शाही इंटर महाविद्यालय में परीक्षा प्रपत्र भरने को लेकर चल रही बैठक के दौरान झड़प व दबंगई का मामला सामने आया है। इस संबंध में प्रभारी प्राचार्य सुदीप कुमार ने मंगलवार को सदर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें पुलिस को बताया है कि बीते सोमवार की सुबह करीब 10:30 बजे जब वे छात्रों का परीक्षा फॉर्म भरने के सिलसिले में बैठक कर रहे थे। इसी दौरान रसूलपुर जिलानी निवासी पूर्व प्रबंध समिति के अध्यक्ष शंभू प्रसाद सिंह और मझौलिया दिनकर नगर निवासी पूर्व प्राचार्य राजीव रंजन 40-50 अज्ञात लोगों के साथ परिसर में जबरन घुस आए। आरोप है कि इन लोगों का मुख्य उद्देश्य महाविद्यालय पर अवैध रूप से कब्जा करना था। परिसर में प्रवेश करते ही आरोपियों ने गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी और क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.