मुजफ्फरपुर, नवम्बर 19 -- Muzaffarpur News: कांटी। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष व भाजपा एससी-एसटी प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष गजेंद्र पासवान की कार पर गुरुवार की सुबह हमला कर बदमाशों ने लूटपाट की कोशिश की। घटना सुबह करीब सवा छह बजे छपरा पेट्रोल पंप के समीप की बताई गई है। मामले में उन्होंने कांटी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि पटना जाने के दौरान उनकी कार को दूसरी कार में सवार बदमाशों ने घेरने की कोशिश की व धक्का मारा। इस दौरान उनका चालक जख्मी हो गया। पीछे से अन्य कार के आने के बाद हमलावर फरार हो गए। थानाध्यक्ष रविकांत पाठक ने बताया कि आवेदन के आलोक में छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...